
केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएँ चला रही है। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्ष 2019 में की गई थी। PM kisan yojana की शुरुआत से लेकर अब तक करोड़ों किसानों ने इस योजना का लाभ उठाया है।
माना जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी कैश ट्रांसफर योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 दिए जाते हैं। यह राशि ₹2000-₹2000 की तीन किश्तों में सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
यदि आप भी किसान हैं और अभी तक इस योजना का लाभ नहीं उठाया है, तो आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं। आपके खाते में यह ₹6000 वार्षिक कैसे आएँगे, यह जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें। इस लेख में आपको पूरी जानकारी मिलेगी।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
PM kisan yojana केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना का उद्देश्य किसानों का कल्याण करना तथा छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जो किसान इस योजना के लिए पात्र हैं, उन्हें वार्षिक ₹6000 की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। यह राशि प्रत्येक चार माह बाद ₹2000 की तीन किस्तों में सरकार द्वारा किसानों के खाते में जमा कराई जाती है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य
PM kisan yojana के उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
- देश के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
- किसानों की आय को दोगुना करके कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना।
- किसान अपने खेतों के लिए बीज, खाद, कीटाणुनाशक आदि समय पर खरीद सकें।
- किसानों को साहूकारों के महंगे कर्ज से बचाना।
पीएम किसान सम्मान योजना में कितना पैसा मिलता है?
- PM kisan yojana के तहत हर साल किसानों को ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- यह राशि ₹2000-₹2000 की तीन किस्तों में किसानों को प्रदान की जाती है।
- किसानों के बैंक खाते में यह राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाती है।
- हर चार महीने के अंतराल पर सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में ₹2000 जमा किए जाते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025: पीएम किसान निधि योजना के लिए पात्रता
PM kisan yojana में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता को निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना होगा:
- भारत के सभी छोटे और सीमांत किसान इस योजना के पात्र हैं।
- जिन किसानों के पास पांच एकड़ तक कृषि योग्य भूमि है, वे इस योजना के पात्र हैं।
- यदि एक परिवार में एक से अधिक किसान हैं, तो सभी को इस योजना का अलग-अलग लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि केवल एक किसान को ही लाभ दिया जाएगा।
Also Read: Bhu Naksha Bihar | Land Records Bihar | Rtps | Bhulekh Bihar
PM Kisan Yojana 2025: पीएम किसान योजना का लाभ किन लोगों को नहीं मिलेगा?
निम्न लोगों को PM kisan yojana का लाभ नहीं मिल सकता:
- यदि आपकी जमीन किसी कंपनी या संगठन के नाम पर रजिस्टर्ड है, तो आप इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
- यदि आवेदक किसी सरकारी पद पर कार्यरत है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।
- आवेदक वर्तमान में विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- कोई भी पूर्व सरकारी कर्मचारी, जिसकी पेंशन ₹10,000 से अधिक है, इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।
- आवेदक आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदनकर्ताओं को निम्न दस्तावेज़ों की ज़रूरते पड़ेगी:
- जमीन संबंधी दस्तावेज: खसरा, खतौनी नंबर और जमीन का रिकॉर्ड।
- आधार कार्ड (मान्य और अपडेटेड होना चाहिए)।
- पंजीकृत मोबाइल नंबर।
- बैंक खाते की विवरण (खाते की पासबुक या स्टेटमेंट)।
- हाल ही में खिंचवाया गया पासपोर्ट साइज फोटो।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025: पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
PM kisan yojana में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस निम्नलिखित है:
- सबसे पहले, आपको किसान के रूप में अपना पंजीकरण कराना होगा।
- इसके लिए सरकार द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएँ।
Step -1
- होम पेज पर “New Farmer Registration” विकल्प को चुनें।

- स्क्रीन पर दिख रहे “ग्रामीण किसान” और “शहरी किसान” में से अपना उपयुक्त विकल्प चुनें।

- अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड संख्या दर्ज करें।
- सामने दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें और “Get OTP” बटन दबाएँ।
- मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
Step -2
- अब आपकी स्क्रीन पर योजना का पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- मांगी गई सभी जानकारियाँ ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- अपना राज्य, जिला और वार्ड संख्या चुनें।
- इसके बाद अपनी श्रेणी (जैसे SC/ST या General) चुनें।
- आपके पास कितनी जमीन है, उसके अनुसार “Farmer Type” चुनें।
- राशन कार्ड नंबर और पंजीकरण आईडी दर्ज करें।
- क्या आपको किसान मानधन योजना का लाभ मिल रहा है? हाँ या नहीं में उत्तर दें।
- अपने बैंक खाते की जानकारी भरें।
- अपनी जमीन का विवरण दर्ज करें।
- मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें और “Submit” बटन दबाएँ।
- आपका आवेदन स्वीकार होने के बाद, आपके बैंक खाते में सहायता राशि आनी शुरू हो जाएगी।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025: पीएम किसान सम्मान निधि के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें
PM kisan yojana 2025 के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रोसेस निम्नलिखित है:
- यदि आप स्वयं ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं हैं, तो आप नजदीकी CSC सेंटर या कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- CSC सेंटर पर मौजूद कर्मचारी आपकी ओर से ऑनलाइन फॉर्म भर सकता है।
- वह आपके सभी दस्तावेज लेकर उन्हें स्कैन करके अपलोड कर सकता है।
- इसके बाद, आपको अपने सभी दस्तावेजों के साथ कृषि विभाग के कार्यालय जाना होगा।
- वहाँ अधिकारी आपके फॉर्म का सत्यापन (Verification) करेंगे।
- सत्यापन पूरा होने के बाद, आपके बैंक खाते में योजना की राशि जमा होनी शुरू हो जाएगी।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025: पीएम किसान सम्मान निधि का स्टेटस कैसे जानें?
पीएम किसान सम्मान निधि का स्टेटस जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करें:
- स्टेटस जानने के लिए आपको सरकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर “Status of Self Registered Farmer” विकल्प को चुनें।

- यहाँ अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

- अब आपकी स्क्रीन पर आपके फॉर्म की पूरी स्थिति (स्टेटस) प्रदर्शित हो जाएगी।
PM Kisan Yojana 2025: पीएम किसान योजना का हेल्प लाइन नंबर:
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी किसी भी शिकायत या प्रश्न के लिए PM-Kisan हेल्पलाइन 155261 पर संपर्क करें या नजदीकी CSC सेंटर पर जाएँ।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न
1. क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है?
हाँ, प्रत्येक किसान को PM kisan yojana के लिए ई-केवाईसी कराना होगा, जो आधार कार्ड के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
2. क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सभी किसानों के लिए है?
नहीं, यह योजना सभी किसानों के लिए नहीं है। यह केवल छोटे और सीमांत किसानों के लिए बनाई गई है।
3. क्या दो हेक्टेयर या पाँच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं?
हाँ, अब इस योजना में भूमि की सीमा समाप्त कर दी गई है। यानी, किसी भी किसान के पास कितनी भी जमीन हो, वह इस योजना का लाभ उठा सकता है।
4. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का क्या लाभ है?
PM kisan yojana के अंतर्गत प्रत्येक पात्र किसान को सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता मिलती है, जो हर चार महीने में ₹2000 की तीन किश्तों में सीधे बैंक खाते में जमा की जाती है।
5. क्या बड़े किसान जो आयकरदाता (Income Tax Payer) हैं, इस योजना का लाभ ले सकते हैं?
नहीं, यह योजना केवल छोटे और सीमांत किसानों के लिए है। जो किसान आयकरदाता (Income Tax Payer) हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
6. यदि कोई व्यक्ति गलत जानकारी देकर इस योजना का लाभ उठाता है तो क्या होगा?
यदि कोई व्यक्ति गलत जानकारी देकर इस योजना का लाभ प्राप्त करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और राशि की वसूली (रिकवरी) की जाएगी।