
Haryana Lado Laxmi Yojana 2025- हरियाणा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना हरियाणा सरकार की एक नई पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार राज्य की महिलाओं को ₹2100 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह योजना मुख्यतः राज्य की गरीब और कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य करेगी।
Haryana Lado Laxmi Yojana – हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2025 क्या है?
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत योग्य महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
हरियाणा सरकार इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक बनाना चाहती है। लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा राज्य की महिलाओं के लिए है, और इस योजना की शुरुआत 8 अक्तूबर 2024 से की जा चुकी है।
इस योजना में आवेदन करने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। इच्छुक महिलाएं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। योजना के तहत हरियाणा सरकार महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
इसके अतिरिक्त, Lado Laxmi Yojana के अंतर्गत महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए उन्हें सलाहकार के रूप में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। यह योजना महिलाओं को सशक्तिकरण के क्षेत्र में अग्रसर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Haryana Lado Laxmi Yojana – लाडो लक्ष्मी योजना का विवरण
योजना का नाम | लाडो लक्ष्मी योजना 2025 |
कब शुरू हुई | 2024 |
किसने शुरू की | हरियाणा राज्य सरकार द्वारा |
लाडो लक्ष्मी योजना क्या है | हरियाणा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए एक विशेष योजना शुरू की गई है। |
लाभ | सरकार द्वारा हरियाणा राज्य की महिलाओं को ₹2100 आर्थिक सहायता दी जाएगी |
उद्देश्य | योजना का उद्देश्य गरीब वर्गीय महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता करना |
शुरुआत | आठ अक्तूबर 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | Socialjusticehry.gov.in |
Read More: PM Matru Vandana Yojana || PM Garib Kalyan Yojana
Haryana Lado Laxmi Yojana – लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य
लाड़ो लक्ष्मी योजना के उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
- हरियाणा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना।
- हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या पर प्रभावी रूप से रोक लगाना।
- महिला शिक्षा से जुड़ी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना।
- राज्य की गरीब और कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
Haryana Lado Laxmi Yojana – हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2025 के लाभ
हरियाणा लाड़ो लक्ष्मी योजना के लाभ निम्नलिखित हैं:
- इस योजना का लाभ मुख्यतः हरियाणा राज्य की गरीब एवं कमजोर वर्ग की महिलाओं को मिलेगा।
- योजना के अंतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह ₹2100 की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
- इस राशि से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें घर-गृहस्थी चलाने में सहायता मिलेगी।
- इस योजना के तहत 18 वर्ष की आयु से ही महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भर एवं सक्षम बन सकेंगी।
Haryana Lado Laxmi Yojana – लाडो लक्ष्मी योजना की पात्रता
अगर आप हरियाणा राज्य की महिला हैं और लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों और मापदंडों का पालन करना होगा:
- महिला हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदिका की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- केवल बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड धारक महिलाओं को ही इस योजना में आवेदन करने की अनुमति है।
- यदि महिला स्वयं या उसका कोई परिवार सदस्य सरकारी नौकरी में है, तो वह महिला इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी।
- यदि महिला का परिवार इनकम टैक्स अदा करता है, तो वह महिला भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
- कुंवारी, तलाकशुदा, विधवा एवं विकलांग महिलाएं इस योजना की पात्र हैं।
Also Read: PM Kisan Samman Nidhi Yojana || Mahtari Vandana Yojana
Lado Laxmi Yojana – लाडो लक्ष्मी योजना के दस्तावेज
लाड़ो लक्ष्मी योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
- महिला का हरियाणा राज्य का निवास प्रमाण-पत्र / पहचान पत्र
- महिला का आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र (आयु प्रमाण के लिए)
- शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज़
- आधार कार्ड से लिंक किया गया बैंक खाता (बैंक पासबुक या खाता विवरण)
- सक्रिय मोबाइल नंबर
Lado Laxmi Yojana – लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2025 के आवेदन प्रक्रिया
लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों ही प्रकार से आवेदन किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- महिलाएं हरियाणा राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
- वेबसाइट के होमपेज पर जाकर योजना के लिए पंजीकरण (Registration) करें।
- पंजीकरण के बाद, आपको यूज़र आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- लॉगइन करने के लिए वही आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगइन करने के बाद, आवेदन फॉर्म खोलें और उसमें मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
- दर्ज की गई जानकारी को एक बार पुनः जांचें और फिर “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- इच्छुक महिलाएं अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, ब्लॉक कार्यालय या सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कार्यालय जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकती हैं।
- आवेदन पत्र भरने के बाद, सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ कार्यालय में जमा करें।
लाडो लक्ष्मी योजना के बारे में पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न:
1. लाडो लक्ष्मी योजना क्या है?
हरियाणा राज्य सरकार द्वारा लाई गई लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा राज्य की महिलाओं की आर्थिक सहायता करने के लिए लाई गई है। इस योजना के अंतर्गत 18 साल से ऊपर की महिलाओं को ₹2100 प्रति माह सम्मान राशि दी जाएगी।
2. लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कब हुई?
लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत 2024 में हुई।
3. लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता क्या है?
हरियाणा राज्य के अंतर्गत रहने वाली गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं, कुंवारी महिलाएं, तलाकशुदा, विधवा एवं विकलांग महिलाएं योजना की पात्र हैं।
4. लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं?
लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए महिला का आधार कार्ड, पहचान पत्र, आयु प्रमाणपत्र, शैक्षिक दस्तावेज, आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते का विवरण और मोबाइल नंबर इत्यादि होना चाहिए।
5. लाडो लक्ष्मी योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या है?
लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए महिला को हरियाणा राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट socialjusticehry.gov.in पर जाना होगा।