SBI Pension Seva Portal: ऑनलाइन पेंशनर पंजीकरण और लॉगिन करने का सही तरीका, चरण दर चरण पूरा प्रोसेस

SBI Pension Seva Portal

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भारत का एक ऐसा बैंक है जो देश के 54 लाख पेंशनभोगियों को लाभ प्रदान करता है। अब, SBI बैंक ने एक नई योजना के तहत SBI पेंशन सेवा पोर्टल का विकास किया है। SBI बैंक का लक्ष्य है कि जितने भी पेंशनभोगी हैं, उन सभी को घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से पेंशन से जुड़ी सारी जानकारी और अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस लेख के माध्यम से हम आपको SBI Pension Seva Portal के बारे में, इसके उद्देश्य और लाभ के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही इस पोर्टल पर पेंशनर्स को कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं, और पंजीकरण और लॉगिन की प्रक्रिया क्या है, इसकी जानकारी देंगे। यह जानकारी वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि बिना इसे समझे आप पोर्टल पर पंजीकरण और लॉगिन प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाएंगे। इसलिए, इस लेख पर ध्यान केंद्रित रखें।

SBI Pension Seva Portal 2024 : Overview

SBI Pension Seva Portal 2024 क्या है?

SBI Pension Seva Portal एक आधिकारिक वेबसाइट है, जिसके माध्यम से पेंशनभोगियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाती हैं। इस पोर्टल के जरिए पेंशनभोगियों को पेंशन से संबंधित सारी जानकारी, जैसे पेंशन ट्रांजैक्शन, डिटेल्स, पेंशन प्रोफाइल डिटेल्स, निवेश संबंधित डिटेल्स और अन्य सेवाएं घर बैठे ही प्राप्त हो सकती हैं। पहले पेंशन प्राप्त करने वाले नागरिकों को पेंशन से संबंधित जानकारी के लिए बैंकों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब SBI Pension Seva Portal के विकास के बाद इस समस्या से राहत मिली है।

यह पोर्टल न केवल पेंशनरों को ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराता है, बल्कि बैंक और पेंशनर के बीच समन्वय स्थापित करके पारदर्शिता भी बढ़ाता है। इस सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए पेंशनभोगी को SBI पेंशन सेवा पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक है। यदि आप इसका लाभ उठाना चाहते हैं, तो हम आगे आपको पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया बताएंगे, इसलिए अंत तक हमारे साथ बने रहें।

SBI Pension Seva Portal 2024 का उद्देश्य क्या है?

इस पोर्टल का उद्देश्य पेंशन प्राप्त कर रहे नागरिकों को पेंशन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना है, ताकि उन्हें पेंशन से संबंधित डिटेल के लिए बैंकों के चक्कर न काटने पड़ें। इस पोर्टल के माध्यम से पेंशन धारकों को सरलता से घर बैठे ही पेंशन संबंधित जानकारी प्राप्त हो सकती है। SBI ने इस पोर्टल के माध्यम से पेंशन प्रसंस्करण से संबंधित तमाम सुविधाएं उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार की एजेंसियों, जैसे रेलवे, रक्षा, डाक, दूरसंचार और नागरिक विभाग, राज्य सरकार विभागों और विभिन्न स्वायत्त निकायों के साथ सहयोग किया है।

Read Also: बिहार भूमि खाता खेसरा | बिहार भूमि जमाबंदी पंजी 2 | बिहार के गांव का नक्शा

Portal पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं?

Pensioner Portal अपने ग्राहकों को कई प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराता है, जिनका उल्लेख इस प्रकार है:

  1. पेंशन प्रोफाइल डिटेल्स
  2. निवेश का विवरण
  3. जीवन प्रमाण पत्र का स्टेटस
  4. पेंशन ट्रांजैक्शन डिटेल्स
  5. पेंशन स्लिप डाउनलोड करने की सुविधा
  6. फॉर्म 16 डाउनलोड करने की सुविधा
  7. एरिया कैलकुलेशन शीट डाउनलोड करने की सुविधा आदि।

SBI Pension Seva Portal के लाभ

SBI Pension Seva Portal पर पंजीकरण करने पर पेंशन धारकों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होते हैं:

  • इस पोर्टल के माध्यम से पेंशन स्लिप की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • पेंशन संबंधित सारी डिटेल्स ऑनलाइन या एसएमएस के माध्यम से मोबाइल में प्राप्त कर सकते हैं।
  • पेंशन धारक अपनी पेंशन स्लिप, फॉर्म 16 और एरिया कैलकुलेशन शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • पेंशन धारक पेंशन पेइंग ब्रांच के ईमेल के जरिए पेंशन स्लिप की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
  • पेंशनर्स बचत योजना में भी आवेदन कर सकते हैं।
  • जीवन सेवा नीति, रक्षा, राजस्थान रेलवे, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और सीपीएओ आदि की पूरी जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है।

Also Read: बिहार लैंड रिकॉर्ड | राशन कार्ड में E – KYC ऑनलाइन | सहारा इंडिया परिवार

SBI Pension Seva Portal पर पंजीकरण की प्रक्रिया

SBI Pension Seva Portal 2024 पर पंजीकरण के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले SBI Pension Seva Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
आधिकारिक वेबसाइट
  • वेबसाइट खुलने पर “New Registration” के विकल्प पर क्लिक करें।
New Registration" के विकल्प पर क्लिक करें
  • क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें एक फॉर्म दिखाई देगा।
नया पेज खुलेगा, जिसमें एक फॉर्म दिखाई देगा
  • इस फॉर्म में सारी जानकारी सावधानी से भरें।
  • जानकारी भरने के बाद “Next” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको एक नए पेज पर पासवर्ड दर्ज करके इसकी पुष्टि करनी होगी।
  • फिर आपको भविष्य में पासवर्ड रीसेट के लिए दो सुरक्षा प्रश्न चुनने होंगे और उनके उत्तर देने होंगे।
  • अब आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर एक लिंक आएगा, उस पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद SBI पेंशन सेवा लॉगिन पेज खुलेगा, इसका मतलब आपका पंजीकरण पूरा हो चुका है।

SBI Pension Seva Portal पर लॉगिन की प्रक्रिया

SBI Pension Seva Portal 2024 पंजीकरण के बाद, लॉगिन करने के लिए इन चरणों का पालन करें:

आधिकारिक वेबसाइट
  • वेबसाइट पर “Log in” के विकल्प पर क्लिक करें।
Log in" के विकल्प पर क्लिक करें
  • एक नया पेज खुलेगा, जिसमें यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें।
यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें
  • इसके बाद “Login” पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे और उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।

पेंशनर की शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

अगर पेंशनर को पेंशन प्राप्त करने में कोई समस्या हो, तो वे शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करें:

  1. पेंशन धारक मोबाइल से एसएमएस के द्वारा 8008202020 पर “Unhappy” लिखकर भेज सकते हैं।
  2. टोल फ्री नंबर 18004253800, 1800112211, 1800110009, या 080-26599990 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  3. आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in के माध्यम से भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।
  4. ईमेल द्वारा शिकायत दर्ज करने के लिए gm.customer@sbi.co.in या dgm.customer@sbi.co.in पर मेल भेज सकते हैं।

FAQ: Related to SBI Pension Seva Portal

SBI Pension Seva Portal 2024 योजना क्या है? 

उत्तर: इस पोर्टल के माध्यम से पेंशन भोगी घर बैठे ही ऑनलाइन पेंशन से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

SBI Pension Seva Portal का उद्देश्य क्या है? 

उत्तर: इसका उद्देश्य पेंशनधारकों को ऑनलाइन पेंशन सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बैंकों के चक्कर न काटने पड़ें।

पेंशन धारक अपने मोबाइल पर अलर्ट संदेश कैसे प्राप्त कर सकते हैं?

 उत्तर: पंजीकृत पेंशन धारक एसएमएस के माध्यम से अलर्ट संदेश प्राप्त कर सकते हैं।

पेंशन भोगी अपनी शिकायत किस टोल फ्री नंबर पर दर्ज करा सकते हैं? 

उत्तर: पेंशन धारक 18004253800, 1800112211, 1800110009, या 080-26599990 पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

क्या SBI कर्मचारी पेंशन सेवा का लाभ उठा सकते हैं? 

उत्तर: नहीं, SBI कर्मचारियों को इस पोर्टल का लाभ नहीं मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top