
Ladli Behna Yojana Maharashtra 2025: वर्तमान में भारत के महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। अलग-अलग राज्यों की राज्य सरकारों द्वारा अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही हैं। चाहे वह छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना हो या फिर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना हो। इसी कड़ी में अब महाराष्ट्र सरकार ने भी लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र (Ladli Behna Yojana Maharashtra) की शुरुआत करने का निर्णय कर लिया है। महाराष्ट्र सरकार लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के जरिए पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी।
जानकारी के अनुसार यह राशि पात्र महिलाओं को अगस्त महीने से ही मिलनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर देना चाहिए। हमने अपने इस ब्लॉग में आगे लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए आवेदन कैसे करें? के बारे में सभी जानकारी दी है। इसके अलावा हमने अपने इस ब्लॉग में लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र क्या है? लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं? और लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है? के बारे में भी बताया है। तो आइए महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की जा रही लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र (Ladli Behna Yojana Maharashtra) के बारे में सभी बातें जानते हैं।
यह भी देखे: पीएम विश्वकर्मा योजना | प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना | बिहार परवरिश योजना
What is Ladli Behna Yojana, Maharashtra? – ( लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र क्या है?)
लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र, महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली एक ऐसी योजना है, जिसकी शुरुआत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और वंचित महिलाओं की मदद करने के लिए की जा रही है। इस योजना के जरिए महाराष्ट्र सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, जोकि सालाना 18 हजार रुपये हो जाएंगे। यह राशि महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाभार्थियों के खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) यानी डायरेक्ट बेनिफ़िट ट्रांसफ़र के जरिए भेजी जाएगी।
ज्ञात हो कि महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 28 जून को 2024-25 के बजट प्रस्तुति के दौरान लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के शुभारंभ की घोषणा की और इसके लिए 46000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। ताकि योजना सुचारु रूप से चल सके और राज्य की हर गरीब महिला और इसका लाभ मिल सके, जो इसके लिए पात्र है। मौजूदा जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार द्वारा जल्द ही इस योजना को हर जिले में लागू कर दिया जाएगा और इसके बाद महिलाओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। ऐसे में आपको भी अभी ही आवेदन करना होगा।
यह भी देखे: बिहार लघु उद्यमी योजना क्या है? | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?
Overview of Ladli Behna Yojana Maharashtra 2025 – (लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र का अवलोकन)
योजना का नाम | लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र |
किसने शुरू किया | महाराष्ट्र सरकार ने |
कब शुरू हुआ | 2024 में |
लाभार्थी | राज्य के सभी गरीब महिलाओं के लिए |
उद्देश्य | महाराष्ट्र की गरीब महिलाएं को आर्थिक मदद प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here |
What is the Objective of Ladli Behna Yojana, Maharashtra? – (लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र का उद्देश्य क्या है?)
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र को इसलिए शुरू करने का फैसला लिया है ताकि राज्य की तमाम महिलाओं को इसका लाभ मिल सके, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं। महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना और छत्तीसगढ़ राज्य की महतारी वंदन योजना के तर्ज पर करने का फैसला किया है।
महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना को आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू करने के फैसला किया है। इस योजना को शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना की शुरुआत इसलिए की जा रही है ताकि इसके लिए पात्र महिलाओं को सालाना 18 हजार रुपये की सहायता मिल सके और वह अपनी जरूरतों को खुद पूरा कर सकें। ऐसे में अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं तो इसके लिए आवेदन करके इसका फायदा उठा सकती हैं।
यह भी देखे: बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य | रोजगार संगम भत्ता योजना का उद्देश्य
Maharashtra Ladli Behna Yojana 2025 New Update – (महाराष्ट्र लाड़ली बहना योजना 2025 पर नया अपडेट)
महाराष्ट्र द्वारा लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र को शुरू करने का फैसला ले लिया गया है और जल्द ही इस योजना की शुरुआत भी कर दी जाएगी। इस योजना की घोषणा 28 जून को बजट प्रस्तुति के दौरान की गई थी। राज्य सरकार इस योजना के जरिए लाभार्थियों को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, जोकि हर महीने की 15 तारीख को प्राप्त हो सकती है।
हालिया जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार की लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए आवेदन की तिथि को 15 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त 2024 कर दिया गया है और इसके बाद लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र की सूची (List of Ladli Behna Yojana Maharashtra) जारी की जाएगी। सरकार द्वारा सूची जारी किए जाने के बाद ही इसके लाभार्थियों के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। इस योजना की सहायता राशि को डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा।
Benefits of Ladli Behna Yojana Maharashtra – (लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र का लाभ)
महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के कई सारे लाभ हैं, जिनके बारे में हमने नीचे बताया है।
- इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसके जरिए महाराष्ट्र राज्य की उन तमाम महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं।
- महाराष्ट्र सरकार की इस योजना का एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके जरिए सरकार हर महीने 1500 रुपये भेजेगी।
- इस योजना के जरिए सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से पैसे भेजे जाएंगे, जिससे लाभार्थियों को पैसे सही समय पर और पुरे मिलेंगे।
- इसका एक और फायदा यह है कि इसके जरिए मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल महिलाएं अपनी दवा, भोजन, बच्चों की शिक्षा या उनके पालन-पोषण के लिए कर सकती हैं।
- इस योजना के जरिए करीब 1.50 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता है।
- इसके लिए सरकार ने 46 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जिस वजह से यह योजना सुचारु रूप से चल सकेगी।
यह भी देखे: राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना | बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025
Eligibility for Ladli Behna Yojana Maharashtra – (लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए पात्रता)
अभी तक लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र को लागू नहीं किया गया है। इस वजह इसकी पात्रता की सटीक जानकारी नहीं है। हालांकि मौजूदा जानकारियों के अनुसार लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए आवेदन करने की पात्रता कुछ इस प्रकार है।
- इसके लिए केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जो महाराष्ट्र की मूल निवासी हैं।
- इस योजना का लाभ उन सभी महिलाओं को मिल सकता है, जिनकी उम्र 21 से 65 साल के बीच है।
- लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए सिर्फ और सिर्फ आर्थिक रूप कमजोर परिवार की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
- इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला के परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- अगर किसी महिला का परिवार आयकर दाता है तो वह इसके लिए आवेदन नहीं कर सकती है।
- महाराष्ट्र सरकार की इस योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिल सकता है, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं है।
- इसके लिए आवेदन करने वाली महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। साथ ही मौजूदा मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिए।
यह भी देखे: बिहार लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करें | बिहार रोजगार मेला आवेदन कैसे करें
Documents Required for Ladli Behna Yojana Maharashtra 2025 – (लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज)
अगर आपको महाराष्ट्र सरकार की लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र का लाभ लेना है तो नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- वोटर आईडी कार्ड आदि।
How to Apply Online for Ladli Behna Yojana Maharashtra? – (लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?)
लाड़ली बहना योजना या फिर इस इसे मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना भी कहा जाता है इस योजना को को ऑनलाइन आवदेन घर बैठे कैसे करे यहाँ आपको कुछ स्टेप्स बताया गया है । के किस तरह से लाड़ली बहना योजना ऑनलाइन आवदेन करे।
1. सब से पहले आपको लाड़ली बहना योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। वहा आपको होम पेज पर अर्जदार लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होना।
2. अर्जदार लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया फार्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा

3. अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
4. कैप्चा भरें।
5. लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
वही मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें, जिससे आपने रजिस्ट्रेशन किया था। सही विवरण दर्ज करने पर आपका लॉगिन सफल होगा।
पासवर्ड भूल गए?: यदि आप पासवर्ड भूल गए हैं, तो “फॉरगेट पासवर्ड” विकल्प पर क्लिक करें और नया पासवर्ड बनाएं। इसके बाद, पुनः लॉगिन करें।
यह भी देखे: बिहार हर घर बिजली योजना | भूलेख बिहार पर फ्लैट MVR ऑनलाइन कैसे चेक करें?
निष्कर्ष
हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र क्या है?, लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र का उद्देश्य क्या है?, लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए पात्रता क्या है? लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं?, और लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? के बारे में भी बता दिया है।
ऐसे में आप योजना शुरू होने के बाद इसका लाभ लेना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको इससे जुड़े किसी सवाल के बारे में जानना है तो आप महाराष्ट्र सरकार के हेल्पलाइन नंबर 1800 120 8040 पर कॉल करके जान सकते हैं।
FAQs About Ladli Behna Yojana, Maharashtra
प्रश्न: लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर: इस समय इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है, जिस वजह से आप आवेदन नहीं कर सकते हैं। हालांकि आवेदन शुरू होने के बाद आप लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसका फॉर्म भर सकते हैं।
प्रश्न: लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के जरिए कितने रुपये दिए जाएंगे?
उत्तर: इस योजना के जरिए सरकार हर महीने 1500 रुपये भेजेगी।
प्रश्न: लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर: इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट अभी लांच नहीं की गई है।
Read Also: Bhulekh Bihar 2025 | A Step-by-Step Guide to FintechZoom Pricing | Monkey Type: Improve Your Typing Speed