E Shram Card Payment Status 2024: ई-श्रम कार्ड की पेमेंट लिस्ट जारी, यहाँ से चेक करे अपना नाम

E Shram Card Payment Status 2024: ई-श्रम कार्ड की पेमेंट लिस्ट जारी, यहाँ से चेक करे अपना नाम

E Shram Card Payment Status 2024: ई-श्रम कार्ड (e Shram Card) एक ऐसा कार्ड है, जो भारत में असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है। भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने साल 2021 में असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल (e-SHRAM portal) लांच किया था। यह पोर्टल प्रवासी और घरेलू श्रमिकों के साथ ही साथ असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों को फायदा पहुंचाने के लिए लॉन्च किया गया है। इसके लिए असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी श्रमिक आवेदन कर सकता है, जिसके बाद उसे ई-श्रम कार्ड या लेबर कार्ड प्राप्त हो जाएगा। 

E Shram Card Payment Status 2024

यह कार्ड मिलने के बाद वह इसके माध्यम से कई सारे फायदे प्राप्त कर सकते हैं। यह पोर्टल 30 व्यापक व्यवसाय क्षेत्रों और करीब 400 व्यवसायों के तहत पंजीकरण करने की सुविधा प्रदान करता है। इसके जरिए असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों को हर महीने 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाती है। मालूम हो कि इसके जरिए 60 साल की उम्र के बाद पेंशन मिलता है। साथ ही मृत्यु बीमा, अक्षमता (विकलांगता) की स्थिति में वित्तीय सहायता दी जाती है। ऐसे में आइए ई-श्रम कार्ड (e Shram Card) के बारे में सभी चीजें बारीकी से जानते हैं और समझते हैं कि आखिर ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है। साथ ही साथ ई-श्रम कार्ड की पेमेंट लिस्ट और पेमेंट स्टेस्ट (E Shram Card Payment Status 2024) के बारे में भी जानेंगे। 

Read Also: बिहार परवरिश योजना हर बच्चों को महीने मिलेंगे 1,००० रुपए। आवेदन कैसे करें! @serviceonline.bihar.gov.in | बिहार लघु उद्यमी योजना Final List @udyami.bihar.gov.in

Table of Contents

ई-श्रम कार्ड क्या है? – What is e Shram Card?

ई-श्रम कार्ड क्या है? - What is e Shram Card?

ई-श्रम कार्ड भारत में असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों के लिए एक विशिष्ट पहचान पत्र है, जोकि ई-श्रम पोर्टल का हिस्सा है और इसे अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया था। इसे श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस (NDUW) बनाने के लिए शुरू किया गया है। यह कार्ड असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है। 

इसके तहत असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को 60 साल की उम्र के बाद प्रति माह 3,000 रुपये पेंशन दिए जाते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवरेज होता है। इसके अलावा ई-श्रम कार्ड (e Shram Card) धारक को 2 लाख रुपये का मृत्यु बीमा दिया जाता है। वहीं आंशिक विकलांगता की स्थिति में 1 लाख रुपये दिए जाते हैं। 

ई-श्रम कार्ड की संक्षिप्त जानकारी – Brief Information of e Shram Card

ई-श्रम कार्ड का उद्देश्य – Objective of e Shram Card

ई-श्रम कार्ड (e Shram Card) को शुरू करने का उद्देश्य असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों को एक विशिष्ट पहचान पत्र उपलब्ध कराना है, जिसके जरिए वह कई सारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस बनाना है, ताकि सरकार उनके लिए समय-समय पर नई योजनाएं ला सके या उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान कर सके। इस योजना के जरिए सरकार असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराती है और इसके अलावा उनका बीमा भी करती है। 

Read Also: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य @medhasoft.bih.nic.in | बिहार लघु उद्यमी योजना का उद्देश्य @udyami.bihar.gov.in

ई-श्रम कार्ड के लाभ एवं विशेषताएं – Benefits and features of e Shram Card

  • ई-श्रम कार्ड (e Shram Card) के कई सारे लाभ एवं विशेषताएं हैं। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसके जरिए असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों को एक विशिष्ट पहचान पत्र मिलता है। 
  • इस कार्ड के जरिए असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों को हर महीने 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। 
  • इसके अलावा उन्हें 60 साल की उम्र के बाद प्रति माह 3,000 रुपये पेंशन दिया जाता है। 
  • दुर्घटना में मृत्यु होने पर या पूरी तरह से विकलांग होने पर 2 लाख रुपये दिए जाते हैं।
  • साथ ही आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं।
  • इसका एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर ई-श्रम कार्ड धारक की मृत्यु हो जाती है तो यह लाभ उसकी धर्मपत्नी को मिलने लगता है। 
  • इसके जरिए 12 अंकों की यूएएन संख्या (UAN number) दी जाती है, जोकि पूरे भारत में मान्य है। 

Read Also: बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभ एवं विशेषताएं @ esuvidha.bihar.gov.in | रोजगार संगम भत्ता योजना के लाभ एवं विशेषताएं

ई-श्रम कार्ड बनवाने की पात्रता – Eligibility for Making e Shram Card

ई-श्रम कार्ड (e Shram Card) बनवाने के लिए आपको इन-इन चीजों का ख़ास ख्याल रखना होगा। वरना आप इसके लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। 

  • यह कार्ड बनवाने के लिए श्रमिक का भारतीय होना जरूरी है। 
  • इसमें केवल असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिक ही आवेदन कर सकते हैं। इनमें प्रवासी मजदूर, गिग मजदूर, प्लेटफ़ॉर्म मजदूर और MGNREGA योजना के तहत काम करने वाले मजदूर शामिल हैं।
  • यह कार्ड बनवाने के लिए श्रमिक की आयु 16 साल से लेकर 59 साल के बीच होनी चाहिए। 
  • इसके लिए आवेदन करने वाले श्रमिक को EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) या ESIC (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) का सदस्य नहीं होना चाहिए।

ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज – Documents required for making e Shram Card

ई-श्रम कार्ड (e Shram Card) बनवाने के आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। 

  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर 
  • बैंक अकाउंट 
  • इसके अलावा राशन कार्ड/बिजली बिल व मनरेगा कार्ड की भी जरूरत पड़ सकती है। 

ई-श्रम कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें? – How to apply for e Shram Card? 

ई-श्रम कार्ड (e Shram Card) के लिए आप दो तरीके से आवेदन कर सकते हैं। यानी अगर आपको इंटरनेट आदि की अच्छी जानकारी है तो आप इंटरनेट के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और राज्य सेवा केंद्रों (एसएसके) में जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

ई-श्रम कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन करने का तरीका

  • इसके लिए ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) या राज्य सेवा केंद्रों (एसएसके) में जाना होगा। 
  • वहां जाकर आपको अपने सभी दस्तावेज दिखाने होंगे और जानकारी देनी होगी। 
  • इसके बाद वह आपका पंजीकरण कर देंगे और कुछ दिनों बाद आप उसी केंद्र पर जाकर ई-श्रम कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। 

ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन का तरीका

  • इसके लिए ऑनलाइन आवेदन का तरीका भी काफी सरल है। सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, जोकि https://eshram.gov.in/ है। 
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको डैशबोर्ड पर “ई-श्रम पर रजिस्टर करें” का विकल्प दिखाई देगा। 
  • उस विकल्प पर क्लिक करते ही आप दूसरे पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करके ‘ओटीपी भेजें’ के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको ओटीपी दर्ज करके अपनी जानकारियों को सत्यापित करना होगा। 
  • यह प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको आपकी बैंक डिटेल्स भरनी होगी और अगर सारा प्रोसेस पूरा करना होगा। 
  • इसके बाद आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आप बाद में अपना ई-श्रम कार्ड (e Shram Card) डाउनलोड कर सकते हैं।   

ई-श्रम कार्ड की नई लिस्ट कैसे देखें – How to see e shram card new list?

  • ई-श्रम कार्ड 2024 नई लिस्ट (E Shram Card New List 2024) देखने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जोकि eshram.gov.in है। 
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद होम पेज पर आपको E Shram Card New List 2024 का विकल्प दिखाई देगा। 
  • उसे क्लिक करते ही आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको अपना ई-श्रम कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने ई-श्रम कार्ड की नई लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं। 

ई श्रम कार्ड भुगतान सूची 2024 कैसे देखें? – How to see e Shram Card Payment List 2024?

  • ई श्रम कार्ड भुगतान सूची 2024 (e Shram Card Payment List 2024) चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज पर ‘e Shram Card Payment List 2024’ के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • उस लिंक पर क्लिक करते ही आप अलग पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको E Shram Card Payment List 2024 दिख जाएगी। 
  • यहां आप भुगतान से जुड़ी जानकारी आसानी से देख सकेंगे। 

ई-श्रम कार्ड में पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? – How to check payment status in e-shram card?

  • ई-श्रम कार्ड (e Shram Card) पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ‘ई श्रम कार्ड भुगतान सूची’ के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • उस लिंक पर क्लिक करते ही आप अलग पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको ई-श्रम कार्ड नंबर, यूएएन नंबर या आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। 
  • सारी जानकारी भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आप ई-श्रम भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।

निष्कर्ष 

हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए ई-श्रम कार्ड (e Shram Card) से जुड़ी लगभग सभी जानकारी दे दी है। ऐसे में आप आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ ले सकते हैं। लेकिन अगर आपको इससे जुड़े किसी अन्य सवाल के बारे में जानना है तो आप इसकी हेल्पलाइन नंबर 14434 पर कॉल करके जान सकते हैं। 

ई-श्रम कार्ड को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about e Shram Card

प्रश्न: ई-श्रम कार्ड कौन बनवा सकता है?

उत्तर: ई-श्रम कार्ड केवल असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिक ही बनवा सकते हैं, जिनकी उम्र 16 साल से लेकर 59 साल के बीच है। इसके लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति EPFO या ESIC का सदस्य नहीं होना चाहिए।

प्रश्न: ई-श्रम कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

उत्तर: ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप अपने किसी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) या राज्य सेवा केंद्रों (एसएसके) में जा सकते हैं। लेकिन अगर आपको इसे ऑनलाइन डाउनलोड करना है तो आपको सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल पर जाना होगा और वहां पहले से पंजीकृत टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको यूएएन कार्ड नंबर और जन्म तिथि भरनी होगी। इसके बाद आप ओटीपी जनरेट करके भर सकते हैं और अंत में अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

प्रश्न: UAN नंबर कैसे निकालें? 

उत्तर: UAN नंबर निकालने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां जाकर आपको ई-श्रम पर रजिस्टर करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। या आप सीधे इस लिंक पर क्लिक https://register.eshram.gov.in/ करके भी पहुंच सकते हैं। इसके बाद आपको पहले से पंजीकृत के विकल्प पर क्लिक करके UAN नंबर जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यह सारा प्रोसेस पूरा होना के बाद आप अपनी जानकारी देकर इसे प्राप्त कर सकते हैं। 

Read Also: Bihar Diesel Anudan Yojana 2024: बिहार डीजल अनुदान के लिए आवेदन कैसे करें | बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024: @udyami.bihar.gov.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top