
यदि आप घर बैठे ऑनलाइन अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो इस लेख को ध्यान से पढ़ें।
अगर आपका बच्चा अस्पताल में जन्म लेता है, तो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की जिम्मेदारी अस्पताल की होती है। अस्पताल 21 दिनों के भीतर, या उससे पहले, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाकर देता है।
यदि 21 दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनता है, तो आपको अपने ब्लॉक के RTPS काउंटर या नगरपालिका कार्यालय में जाकर आवेदन करना होता है।
इसके अलावा, भारत सरकार ने कुछ राज्यों जैसे दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड आदि में ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की है। राज्य सरकारों के अपने-अपने ऑनलाइन पोर्टल होते हैं, जिन पर जाकर आप online birth certificate के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रकार, आप अपने बच्चे का डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र आसानी से बनवा सकते हैं।
जन्म प्रमाण पात्र (Birth Certificate) क्या है?

जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही आवश्यक दस्तावेज है, जो बच्चे के जन्म से जुड़ी जानकारियों को प्रमाणित करता है। इसे बच्चे के जन्म के 21 दिनों के अंदर बनवाना अनिवार्य होता है। आप इसे किसी भी सरकारी अस्पताल या संबंधित कार्यालय से बनवा सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन भी बनवाया जा सकता है। इसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होता है, जहां आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन किया जा सकता है। read more
Online Birth Certificate Apply 2025 की पात्रता
Online birth certificate बनवाने हेतु पात्रता के रूप में इन योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक होगा:
- आवेदक भारत का नागरिक हो।
- शिशु का जन्म कहां हुआ है
- बच्चे की आयु एक वर्ष से ज्यादा हो तो दो गवाह साथ होने चाहिए।
Also Read: bhu naksha bihar | land records bihar | rtps | bhulekh bihar
Birth Certificate Require Documents | जन्म प्रमाण पात्र बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन जन्म प्रमाण पात्र बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की ज़रूरत होगी:
- (शिशु) आवेदक के माता-पिता का आधार कार्ड
- माता-पिता का फोन नंबर
- यदि बच्चा घर में पैदा हुआ है, तो शपथ पत्र चाहिए।
- अस्पताल की रसीद
- आवेदक बच्चे का आधार कार्ड (1 साल या उससे ज्यादा आयु होने पर)
- निवास प्रमाण पत्र (शिशु के माता-पिता का)
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (यदि आयु अधिक है)
- अन्य दस्तावेज जो पंजीकृत अधिकारी मांगे।
Birth Certificate Online आवेदन करने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के लिए निम्न चरणों का पालन करें:
- Birth Registration वेबसाइट पर जाएं। click here
- होमपेज पर आपको “यूजर लॉगिन” का बटन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।

- अब “General Public Signup” पर क्लिक करें।

- इस पेज पर सभी मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- “Place of occurrence of Birth” में जहाँ जन्म हुआ है वहां का विवरण लिखें ।
- अब कैप्चा कोड भरें और “रजिस्टर” के बटन पर क्लिक करें।
- आपको User ID और Password प्राप्त होगा।
- दुबारा से लॉगिन पेज पर जाएं और अपनी User ID और Password डालकर लॉगिन करें।
- “Birth” के ऑप्शन पर क्लिक करें, और आपके सामने Registration Form खुलेगा।
- इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक और सही तरीके से भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- अपने फोन के मैसेज खोलें और इस रजिस्ट्रेशन नंबर को सेव कर लें।
- इसी नंबर से आप अपना जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
Birth Certificate कहाँ उपयोग होता है?
जन्म प्रमाण पत्र में व्यक्ति के जन्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं, जैसे माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान आदि।यह दस्तावेज प्रमाणित करता है कि व्यक्ति का जन्म किस स्थान पर और किस तारीख को हुआ, जिससे उसकी आयु का पता चलता है।
जन्म प्रमाण पत्र व्यक्ति की पहचान के रूप में कार्य करता है और कोई भी सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए इसकी आवश्यकता होती है।
जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थानों पर होती है:
- स्कूल या कॉलेज में प्रवेश के समय
- नौकरी के आवेदन के समय
- प्रतियोगिताओं या परीक्षाओं में आवेदन करते समय
- पासपोर्ट बनवाने के लिए
- आधार कार्ड, वोटर कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए
Also read: बिहार भूमि खाता खेसरा | बिहार भूमि जमाबंदी | aepds बिहार
Online Birth Certificate Portal State Wise
कुछ राज्यों के जन्म प्रमाण पात्र ऑनलाइन आवेदन के पोर्टल की सूचि निम्नलिखित है :
जन्म प्रमाण पात्र ऑनलाइन आवेदन शुल्क
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का कोई शुल्क नहीं लगता, लेकिन अगर बच्चे की उम्र 1 साल से अधिक हो गई है, तो 10 रुपये विलंब शुल्क देना होता है।
Online Birth Certificate आवेदन के बाद, शुल्क जमा करने वाले लिंक पर क्लिक करके इस शुल्क को जमा करना होता है।
जन्मे के 0 -21 दिन के अंदर | Rs. 0 |
1 साल से अधिक | Rs. 10 |
21 दिन के बाद ऑनलाइन आवेदन | Rs. 2 विलंब शुल्क |
30 दिन के बार आवेदन | Rs. 5 विलंब शुल्क |
सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न।
1. घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?
A. घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा बनवाए जा सकते हैं।
2. जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में कितना शुल्क लगेगा?
A. जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में 21 दिनों के भीतर कोई शुल्क नहीं लगता। यदि बच्चा 1 साल की आयु पार कर गया है, तो ₹10 विलंब शुल्क लगेगा।
3. जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं?
A. जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए माता-पिता का आधार कार्ड, फोन नंबर, अस्पताल की रसीद, और निवास प्रमाण अनिवार्य दस्तावेज हैं।
4. Online birth certificate कितने दिन में बन जाता है?
A. ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनने में 1-2 दिन लगते हैं, जबकि ऑफलाइन प्रक्रिया में 1 महीने या उससे अधिक समय लग सकता है।
5. क्या जन्म प्रमाण पत्र दुबारा बनवाया जा सकता है?
A. हां, आप अपना डुप्लीकेट जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने शहर के नगर निगम में जाना होगा और वहां एप्लीकेशन जमा करनी होगी। कुछ शुल्क का भुगतान करने के बाद, आपको डुप्लीकेट जन्म प्रमाण पत्र मिल जाएगा।