Bhulekh Bihar 2025: (बिहार भूमि जानकारी) Land Record Bihar, भू नक्शा @ biharbhumi.bihar.gov.in

राष्ट्रीय भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत देश के सभी राज्यों ने भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल करने की कोशिश शुरू की है। इस पहल में आगे बढ़ते हुए, बिहार राज्य सरकार ने राज्य में Bihar Bhumi पोर्टल शुरू किया है। राज्य के नागरिकों के लिए बिहार राज्य का यह भूलेख पोर्टल बहुत उपयोगी है।

Bihar Bhulekh पोर्टल से राज्य के नागरिक घर बैठे अपने जमीन के रिकॉर्ड देख सकते हैं, जैसे खसरा, खतौनी, जमाबंदी नक़ल, भूखण्ड आदि। इस पेज पर हम बिहार राज्य के भूमि रिकॉर्ड पोर्टल पर बिहार राज्य की भूमि जानकारी के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में आपको बताएंगे।

Land Records Services Available on Bihar Bhumi Land Records

भू-सेवाएं

Bhulekh Bihar Bhumi क्या हैं?

biharbhumilandrecord.com

बिहार राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित बिहार भूलेख, राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम का एक डाटाबेस प्रणाली है। इसमें बिहार राज्य के सभी जमीनों के प्रबंधन रिकॉर्ड शामिल हैं। जो अब डिजिटल भी हैं। मुख्य लक्ष्य भूलेख बिहार भूमि की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिहार के निवासियों को उनके जमीन के सभी रिकॉर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। जिससे सभी लोग घर बैठे बिहार की किसी भी जमीन की जानकारी ऑनलाइन देख सकें। और अपने जमीन रिकॉर्ड को देख सकें।

भूलेख बिहार पोर्टल पर अब राज्य के नागरिक आसानी से अपना खाता ऑनलाइन देखकर डाउनलोड कर सकते हैं। भूमि मालिक और खसरा नंबर किसके नाम पर है, इस पोर्टल से पता लगाया जा सकता है। इस पोर्टल के माध्यम से  बिहार के लोगों को उनकी जमीन से जुड़े दस्तावेजों का वितरण भी किया जा सकता है।

Important Links For UP & Bihar Bhulekh

बिहार में भूमि के रिकॉर्ड की जांच करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना पड़ेगा:

  • पहले बिहार भूमि पोर्टल (bhumijankari.bihar.gov.in) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब होमपेज पर जाकर “अपना खाता देखें” का विकल्प चुनें।
  • इसके बाद बिहार राज्य के सभी जिलों का एक चित्र दिखाई देगा।
  • इसके बाद, यहाँ अपने राज्य का चुनाव करें
  • आप अपने चुने हुए जिले का नक्शा देखेंगे।
  • इस नक्शे में आपके जिले में मौजूद सभी तहसील दिखाई देंगे, जिसमें आप अपनी तहसील चुनें
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आप अपने अंचल और मौजा का नाम चुन सकते हैं।

अब आपको अपने खाते की नक़ल खोजने के लिए कई विकल्प दिए जाएंगे; आप अपनी सुविधानुसार किसी एक का चयन करें।

  • मौजा के समस्त खाते को देखें
  • मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखे
  • खाता संख्या से देखें
  • खाताधारी के नाम से देखें

विकल्प चुनकर आवश्यक जानकारी भरें, फिर नीचे खाता खोजें विल्कप पर क्लिक करें। 

अब आपके सामने सभी मौजूद खातों की सूची, खाता संख्या, खेसरा संख्या और खातेदार का नाम होगा। जिस भी खातेदार की जमीन का रिकॉर्ड देखना चाहते हैं, उसके नाम के आगे मौजूद देखें विकल्प पर क्लिक करें। तब आपके खाते की तुलना दिखाई देगी, आप चाहें तो इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।

Bihar Bhumi जमाबंदी ऑनलाइन देखें

जमाबंदी प्रति देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें

Step 1: जमाबंदी प्रति पेज पर सबसे पहले  आप को Jamabandi Panji  विजिट करना होगा फिर अपना जिला और अंचल चुनें, फिर Proceed पर क्लिक करें। इसके बाद हल्का और मौजा का चयन करके, दिए गए 6 विकल्पों में से किसी एक को चुनें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

  1. भाग वर्तमान / पुष्ट संख्या के 
  2. खाता नंबर से खोजे
  3. समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार खोजे
  4. प्लाट नंबर से खोजे
  5. जमाबंदी संख्या से खोजे

Step 02: उदाहरण के लिए, यहां हमने “प्लाट नंबर से खोजें” विकल्प चुना है। इसके बाद, कैप्चा कोड दर्ज करके Search बटन पर क्लिक करें।

Jamabandi Bihar ऑनलाइन देखे

Step 03: जैसे ही जमाबंदी पंजी की सूची प्रदर्शित हो, उसमें प्रत्येक पंजी के सामने दिए गए “देखें” आइकॉन पर क्लिक करें, जिससे संबंधित जानकारी दिखाई देगी।

Step 04:  जमाबंदी पंजी प्रति आयेगी इसमें जमीन/रैयत की जानकारी, अंतिम लगान का विवरण, जमाबंदी के विरुद्ध दाखिल ख़ारिज का विवरण और अन्य जानकारी मिलेगी इसका प्रिंट लेने के लिये Print पर क्लिक करे।

Bhu Naksha Bihar: भू-नक्शा बिहार देखें

अगर आप बिहार राज्य के निवासी हैं और अपनी संपत्ति का Bhu Naksha Bihar देखना चाहते हैं, तो निम्नलिखित निर्देशों का पालन करें:

  • सबसे पहले bhunaksha.bihar.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
How to see Bhu Naksha Bihar?
  • इसके बाद होमपेज पर View Map पर क्लिक करें।
How to see Bhu Naksha Bihar?
  • इसके बाद आप अपने क्षेत्र, मौजा, सर्कल और जमीन का प्रकार चुनें।
How to see Bhu Naksha Bihar?
  • अब आपके सामने नक्शा जाएगा जो आपने चुना है।
How to see land map Bihar?

अब आप यहाँ प्लाट पर क्लिक करके उसकी जानकारी देख सकते हैं. आप चाहें तो जमीन का नक्शा पीडीएफ में डाउनलोड करके रख सकते हैं।

यदि आप बिहार राज्य के भूमि रिकॉर्ड पोर्टल पर दाखिल ख़ारिज के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना होगा:

Process to apply for Dakhil Kharij
  • अब होमपेज परऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करेंविकल्प पर क्लिक करें।
Process to apply for Dakhil Kharij
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। अगर आप नया उपयोगकर्ता हैं, तो रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करके रजिस्टर करें, या अगर आप पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो लॉग इन करें।

अब आप दाखिल ख़ारिज के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित जानकारी दर्ज कर सकते हैं:

  • आवेदक की जानकारी
  • PLOT की जानकारी
  • विक्रेता की जानकारी
  • खरीदार की जानकारी
  • जरुरी दस्तावेजों की जानकारी

Bihar Bhulekh Bhumi दाखिल ख़ारिज आवेदन की स्थिति देखें

अगर आपने Bihar Bhumi दाखिल ख़ारिज (Mutation) के लिए आवेदन किया है और अब दाखिल ख़ारिज आवेदन की स्थिति देखना चाहते हैं, तो बिहार भूमि होमपेज पर विकल्प दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखें पर क्लिक करें।

View status of Dakhil Kharij

इसके बाद नए पेज पर जाकर जिला, अंचल, वित्तीय वर्ष लिखें. फिर केस नंबर, प्लाट नंबर, मौजा, डीड लिखकर सर्च पर क्लिक करें। इस तरह आप बिहार में परिवर्तन स्थिति को देख सकते हैं।

  • केस नंबर से खोजे
  • डीड नंबर से खोजे
  • मौजा से खोजे
  • प्लाट नंबर से खोजे

बिहार राजस्व एवं भूमि विभाग हेल्पलाइन

निष्कर्ष

यदि आप इस पोर्टल पर किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं, नीचे दिए गए आधिकारिक संपर्क विवरणों का उपयोग करके।

पता

राजस्व और भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार, पुराना सचिवालय, बेली रोड, पटना – 8000015

हेल्पलाइन नंबर

18003456215

ई-मेल आईडी

emutationbihar@gmail.com

यदि आप बिहार के निवासी हैं और अपनी जमीन के रिकॉर्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं है, तो कोई समस्या नहीं है। क्योंकि बिहार सरकार की जमीन से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है, राज्य के कोई भी नागरिक कहीं से भी इस सुविधा का लाभ ले सकता है।

राजस्व विभाग के कार्यालय में पहले खाता, अधिकार अभिलेख, भू नक्शा, MVR, सर्किल रेट और अन्य भूमिसंबंधी जानकारी के लिए आवेदन देना पड़ता था। लेकिन बिहार राज्य के राजस्व विभाग ने इस सुविधा को अब ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। भूमि जानकारी बिहार घर बैठे किसी भी व्यक्ति को अपने मोबाइल या कंप्यूटर से जान सकते हैं।

Scroll to Top